फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmer goes to drive away Gajraj to save crop, elephant picks up with trunk

छिंदवाड़ा: फसल बचाने गजराज को भगाने गया किसान, हाथी ने सूंड से उठाकर पटका

Mon, 31 Aug 2026 05:05 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 05:05 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा क्षेत्र के चिखली चंदेरी गांव में फसल बचाने के लिए हाथी को भगाने पहुंचे किसान सुरेश पर गजराज ने हमला कर दिया। हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वन विभाग ने तीन टीमें तैनात कर हाथी की निगरानी और ग्रामीणों को सतर्क किया।

विज्ञापन
Farmer goes to drive away Gajraj to save crop, elephant picks up with trunk
घायल किसान

विस्तार

खेत में घुसे हाथी को भगाकर फसल बचाने की कोशिश किसान की जिंदगी पर भारी पड़ गई। अमरवाड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम चिखली चंदेरी में फसल को नुकसान पहुंचा रहे जंगली हाथी को भगाने पहुंचे किसान पर गजराज ने हमला कर दिया। हाथी ने किसान को अपनी सूंड से उठाया और जोर से जमीन पर पटक दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


घायल किसान की पहचान सुरेश पिता सुखदास (48) निवासी चिखली चंदेरी के रूप में हुई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को सिविल अस्पताल अमरवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से एक जंगली हाथी सिवनी और चौरई क्षेत्र के जंगलों और खेतों में विचरण कर रहा था। इसी दौरान वह अमरवाड़ा क्षेत्र में पहुंच गया। चिखली चंदेरी में हाथी खेत में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाने लगा।
विज्ञापन


फसल खराब होती देखकर सुरेश ने हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन करीब जाते ही हाथी आक्रामक हो गया। किसान को संभलने का मौका भी नहीं मिला और हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। हाथी के हमले के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: शव के साथ कृत्य पर भड़के अघोर अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- सनातन-अघोर परंपरा में नहीं इसका विधान

झुंड से बिछड़ा हाथी, जंगल छोड़ खेतों तक पहुंचा
वन विभाग के मुताबिक हाथी अपने झुंड से बिछड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि हाथी शहडोल क्षेत्र से कान्हा के जंगलों की ओर गया था। इसके बाद रास्ता भटकते हुए सिवनी और चौरई के जंगलों से होता हुआ छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा वन क्षेत्र में पहुंच गया। जंगल से निकलकर हाथी के खेतों और आबादी के आसपास पहुंचने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। खासकर रात के समय हाथी की मौजूदगी ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है।


तीन टीमें उतारीं, जंगल में लगातार ट्रैकिंग
हाथी को ट्रैक करने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने तीन टीमें मैदान में उतारी हैं। टीमें जंगल और आसपास के खेतों में लगातार गश्त कर हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। हाथी के संभावित मूवमेंट को देखते हुए छिंदी और परासिया रेंज में भी अलर्ट किया गया है। गांवों में मुनादी कराकर लोगों को हाथी से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है।

डीएफओ की अपील- 'हीरो बनने की कोशिश न करें'
पूर्व वनमंडल के डीएफओ स्वरूप दीक्षित ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि हाथी दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे भगाने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि हाथी को घेरना या उकसाना बेहद खतरनाक हो सकता है। शराब के नशे में हाथी के पास जाना तो जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि कान्हा क्षेत्र से झुंड से बिछड़ा हाथी अमरवाड़ा के जंगलों में पहुंचा है। उसकी निगरानी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं और ग्रामीणों को मुनादी के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है। फिलहाल हाथी जंगल क्षेत्र में है। वन विभाग उसकी लोकेशन लगातार ट्रैक कर रहा है। ग्रामीणों को खेत और जंगल की ओर जाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed