फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rs 5.15 lakh withdrawn from PNB branch using fake cheque

Haridwar News: पीएनबी शाखा में फर्जी चेक से 5.15 लाख रुपये निकाले

Mon, 31 Aug 2026 04:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Rs 5.15 lakh withdrawn from PNB branch using fake cheque
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक पंजाब नेशनल बैंक शाखा में फर्जी चेक के जरिए 5.15 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट ने शिकायत में बताया कि समन्वय और साइबर पुलिस पोर्टल का अवलोकन करने के दौरान पीएनबी की वेद माता गायत्री ट्रस्ट शाखा में फर्जी चेक से निकासी से संबंधित शिकायत सामने आई। पोर्टल पर दर्ज विवरण के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को चेक के माध्यम से 5,15,190 रुपये की संदिग्ध निकासी दर्ज है। संबंधित लेनदेन की कुल राशि 8.50 लाख रुपये बताई गई है, जिसमें 5,15,190.81 रुपये को विवादित राशि के रूप में दर्ज किया गया है। इस मामले में असम निवासी गणेश चंद्र बरुवा ने 22 अप्रैल को साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। समन्वय पोर्टल के हॉटस्पॉट विश्लेषण में भी बैंक शाखा से फर्जी चेक निकासी की शिकायत सामने आई। प्रथम दृष्टया मामले में धोखाधड़ी के तहत अपराध बनना मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस फर्जी चेक के जरिए रकम निकालने वाले आरोपी और पूरे लेनदेन की जांच में जुटी है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed