{"_id":"b85f8b578deeecfeeeacb24c66369161","slug":"father-and-son-had-the-drama-of-kidnapping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे ने किया था अपहरण का नाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप-बेटे ने किया था अपहरण का नाटक
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Tue, 02 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। विरोधी को फंसाने के लिए अपहरण का नाटक करने वाले पिता-पुत्र को
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद कर लिया है। बाप-बेटे को पुलिस ने कर्का पहाड़ के जंगल से
बरामद किया है। एसपी स्वामी प्रसाद ने प्रेसवार्ता में बताया कि बाप-बेटे
ने अपहरण का नाटक अपने विरोधी को फंसाने के लिए किया था। पुलिस ने दंपति के
खिलाफ झूठी सूचना देने का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार रात
थाना मऊ के पियरिया कलां गांव से अमृतलाल और उसके पुत्र गुड्डू के अपहरण
होने की रिपोर्ट उसके भाई लल्लूराम ने कराई। रिपोर्ट में कहा कि उसके भाई
अमृतलाल और भतीजा गुड्डू का अपरहण बदमाशों ने कर लिया। बदमाश बीड़ी मांगने
की बात कह दरवाजा खुलवाया और दोनों को ले गए। एसपी ने बताया कि लल्लू ने दो
लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी जबकि अमृतलाल की पत्नी बच्ची देवी ने पांच-छह
लोगों के आने की बात बताई थी। दोनों की बातें अलग-अलग होने से पूरा मामला
संदिग्ध लगने लगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले अमृतलाल का गांव के गया
प्रसाद से विवाद हुआ था। इस पर उसने उसे जेल भेजने के लिए यह साजिश रची थी।
लेकिन पुलिस को पिता-पुत्र के मोबाइल की लोकेशन बराबर मिलने से ये लोग धरे
गए। एसपी ने इस कामयाबी पर प्रभारी निरीक्षक मऊ, एसओ मारकुंडी और अन्य
पुलिसकर्मियों को बधाई दी।