फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Family members feared killed

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Sun, 29 Jan 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट। Updated Sun, 29 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Family members feared killed
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शराब पीकर घर लौैटे युवक की कमरे में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन



  जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरधुआ निवासी उत्तम तिवारी उर्फ रज्जू (28) पुत्र मिथलेश कुमार शनिवार की शाम को अपने ढाबे से लौटकर आया और सीधे अपने कमरे को अंदर से बंदकर बिस्तर पर लेट गया।
विज्ञापन



उसकी मां रन्नो देवी ने बताया कि रज्जू अक्सर ढाबे से भोजन व शराब पीकर लौटता था तो उस दिन भी ध्यान नहीं दिया गया। रातभर वह कमरे में था। रविवार की सुबह वह सोकर नहीं उठा तो सबको चिंता हुई। काफी देर तक सभी चिल्लाते रहे लेकिन वह नहीं उठा तो फिर खिड़की तोड़कर छोटा भाई पुरुषोत्तम और पिता अंदर गए। उसकी हालत देख सभी चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी तरह उसे राजापुर पीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने थाने में सूचना दी है कि अज्ञात लोगों ने शराब के साथ जहरीला पदार्थ पिला दिया है जिससे उसकी मौत हुई है। शराब पीने का तो पुत्र आदी था।




थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बताया कि परिजनों ने जहरीला पदार्थ खिलाने की संभावना जताई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद उसकी पत्नी अंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed