{"_id":"58e917c94f1c1b081a5b69ab","slug":"due-to-unknown-reasons-the-woman-is-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतका के परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। मायका पक्ष ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया तो पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के भैराेंपागा मार्ग पर स्थित मछली मंडी निवासी शिवनारायण निषाद की पत्नी अनीता (26)ने शुक्रवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पति ने बताया कि शनिवार की सुबह जब कमरा नहीं खुला तो जानकारी ली गई।
कमरा अंदर से बंद होने पर किसी तरह कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सभी चीख उठे। सूचना पर मृतका के मायके से भी परिजन पहुंचे। चकमाली निवासी मां आशादेवी ने बताया कि रात को बच्चों को लेकर पति पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
इस सूचना पर कोतवाली पुलिस पति को पकड़कर ले गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के दो पुत्र हैं। प्रभारी कोतवाल राजेश दुबे ने बताया कि मृतका के मायका पक्ष ने लिखित बताया है कि पति शिवनारायण का इसमें कोई दोष नहीं है। जिससे उसे छोड़ दिया गया है।