फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drunk driver took the child's life

शराबी चालक ने ली बच्चे की जान

Thu, 04 Jun 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 04 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Drunk driver took the child's life

नशे में धुत बोलेरो चालक ने बारात के रंग में भंग डाल

विज्ञापन
दिया। पहले तो घोड़ी को टक्कर मारी, फिर बारातियों पर गाड़ी चढ़ा दी। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा समेत दस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाहाबाद रेफर किया गया है।

हादसे के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद बाराती वापस लौट गए। इस कारण शादी नहीं हुई। मृतक बच्चे के दादा ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना मऊ थाने के बियावल गांव की है। भुल्लन पुत्र मटरू की बिटिया सुमित्रा देवी की शादी थी। बारात कोटरा खांभा गांव से आई थी। रात में शादी की रस्में हो रही थीं। हंसी-खुशी माहौल में बारात जनवासे से लड़की के घर की ओर रवाना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूल्हा सतीश पुत्र लवलेश घोड़ी पर बैठा था। उसके पीछे बारात की ही एक बोलेरो चल रही थी। घोड़ी बीच-बीच में दो पैरों पर खड़ी होकर नाचती तो बोलेरो चालक भी उसी धुन में बोलेरो को उठाने की कोशिश करता।

इसी आपाधापी में उसने वाहन से नियंत्रण खो गया। बोलेरो ने पहले घोड़ी को टक्कर मारी, फिर अन्य लोगों को रौंद दिया। इससे चीख पुकार मच गई। दुर्घटना होते ही चालक भाग निकला।

बारात में आए दस वर्षीय सूरज पुत्र कल्लू निवासी चित्रवार की मौके पर ही मौत हो गई। लवलेश (40) निवासी सखौंहा, अजय (15) मऊ, बच्चा (35) सखौंहा, नथन (52) बस्तीवारा कौशांबी, वीरेंद्र (25) परौरा करारी, विजय (50) कोटरा खांभा, रामलखन (30) रामनगर, कल्लू (20) चिलिहा मऊ के साथ लड़की का चचेरा भाई परदेशी (13) बियावल भी घायल हो गया।

किसी के सिर में तो किसी के हाथ पांव में चोटें आई हैं। थाने से पहुंचे एसआई धीरेंद्र मिश्रा, राजेश मिश्रा ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा। वहां से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है। एसआई राजेश ने बताया कि मृतक बच्चे के दादा अल्पनारायण ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बोलेरो को थाने में खड़ा किया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि चालक शराब के नशे में धुत था। उधर, ग्राम प्रधान बियावल रमेश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बारात वापस लौट गई। इस कारण शादी नहीं हो सकी। दोनों पक्ष बाद में शादी पर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed