फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Child wandered for eight days, sought Rs 20 lakh ransom

आठ दिन से गायब बालक, मांगी 20 लाख की फिरौती

Fri, 25 May 2018 11:00 PM IST
chitrakoot
chitrakoot Updated Fri, 25 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर।  थाना क्षेत्र के सरैया गांव  निवासी तीरथ प्रसाद का पुत्र संजू उर्फ संजीव केशरवानी आठ दिन से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आंशका की तहरीर थाने में दी है। गुरुवार को कथित रूप से अपहृत बालक  के घर के बाहर एक गुमनाम पत्र में 20 लाख की मांग की गई। जिसे पढ़कर पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। सूचना पुलिस को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी गांव पहुंचकर परिजनों से मिले और पूरी जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि कई दिन से उनका पुत्र गायब है और बार पुलिस को बताने के बावजूद कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पुत्र के अपहरण के बाद अनहोनी की आशंका जताई है। अपर एसपी ने परिजनों को भरोसा दिया कि जल्द ही बालक की तलाश कर ली जाएगी। इधर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि पूरा मामला काफी पेचीदा व संदिग्ध है। जिस दिन से बालक गायब है उस दिन से अब तक के कई रिकार्ड मिले हैं। जल्द ही बालक को सकुशल लाकर पत्र भेजने वाले की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed