{"_id":"ac2c7a693b78feb74c9379f82d2edc6c","slug":"child-s-death-in-the-blasting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लास्टिंग में बालक की मौत, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लास्टिंग में बालक की मौत, दो पर रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 23 Feb 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौली गांव के पास बजनी पहाड़ में हुई ब्लास्टिंग में एक बालक की मौत और एक के घायल होने के बाद से हड़कंप मचा है। रविवार को इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
इंद्र कुमार करवरिया निवासी रौली कल्याणपुर की बजनी पहाड़ में लीज है। इसका काम रामकिशोर साहू देखता है। शनिवार शाम यहां लाला उर्फ दिलीप (13) पुत्र रामचंद्र और रमेश (14) पुत्र रामऔतार वर्मा निवासी रौली एक अन्य लड़के बच्चा के साथ खदान में काम कर रहे मजदूर को खाना देने गए थे। बच्चा तो लौट गया पर लाला और रमेश वहीं पर लकड़ियां बीनने लगे।
विज्ञापन
अचानक ब्लास्टिंग होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां काम कर रहे लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर भागे। लेकिन लाला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि रमेश को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एसडीएम नरेंद्र सिंह, एएसपी आरडी चौरसिया, कोतवाल केपी दुबे आदि ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि लाला के पिता रामचंद्र की तहरीर पर इंद्रप्रकाश और रामकिशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।