फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cargoed three passengers in station and train

स्टेशन व ट्रेन में तीन यात्रियों का माल उड़ाया

Wed, 03 May 2017 11:31 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 03 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cargoed three passengers in station and train
panchkula police
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन व चलती ट्रेन में 24 घंटे के अंदर तीन घटनाओं ने जीआरपी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही महिला व उसके पुत्र का बैग पार कर दिया गया। चलती ट्रेन से टीकमगढ़ की महिला का नोटों भरा बैग लेकर टप्पेबाज भाग निकला और सपा नेता का मोबाइल प्लेटफार्म पर चोरों ने उड़ा दिया।
विज्ञापन


      हेला मानिकपुर की रीता देवी पत्नी राजनारायण तिवारी अपने पुत्र अभिलाष के साथ बुधवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से जैसे ही प्लेटफार्म पर उतरी तो दो युवक आए और उसका बैग छीनकर भाग निकले। सभी चिल्लाते रह गए लेकिन चोर किसी के हाथ नहीं आए। बैग में तीन सौ रुपये, कुछ जेवर व जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


इसी प्रकार टीकमगढ़ की पदमा पत्नी जयराम ने बताया कि मंगलवार की रात को वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से चित्रकूट आ रही थी तभी शिवरामपुर-कर्वी के बीच में ट्रेन के कोच में आए दो युवक उसका बैग लेकर भागे और चलती ट्रेन से कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में कुछ जेवर व दो हजार रुपए थे। इसके अलावा मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मानिकपुर के सपा नेता रितुराज वर्मा ने बताया कि मंगलवार को वह मानिकपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहेे थे इसी बीच एक युवक आया और कुछ बातचीत करने लगा।


उसके जाने के बाद देखा तो उसका मोबाइल गायब था। तीनों घटनाओं की जानकारी जीआरपी थाने में दी गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष हरिराम ने बताया कि जानकारी मिली है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed