फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike on Highway, Seven injured

हाईवे पर टकराई बाइक, सात घायल

Tue, 13 Feb 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 13 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike on Highway, Seven injured
accident
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर आमने-सामने से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं। एक को इलाहाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन


खोह निवासी महेश प्रसाद (20) मंगलवार सुबह बाइक से भौंरी की ओर से रिश्तेदार सुनीता देवी (50), रोहिणी (4), ब्रहस्पति (7) व धीरेंद्र (5) पुत्रगण रामनरेश सभी भौंरी निवासी और मऊ निवासी राजदिवाकर (11) को लेकर मुख्यालय की ओर आ रहा था। जैसे ही वह पुलिस लाइन तिराहे के पास पहुंचा तो सामने से मानिकपुर की ओर जा रही बाइक गनीवां निवासी बबलू (24) पुत्र प्रकाश से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार समेत सभी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें राज दिवाकर की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है। बाइक चालकों ने हेलमेट पहना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed