फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bbuli Cole sought to outlaw a million extortion Kotedar

डाकू बबुली कोल ने कोटेदार से मांगी एक लाख की रंगदारी

Sat, 31 Dec 2016 11:02 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 31 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bbuli Cole sought to outlaw a million extortion Kotedar
मारकुंडी के जंगल में कांबिंग करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
सवा पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने कोटेदार को पत्र भेजक र एक लाख की रंगदारी मांगी है। तीन दिन के भीतर रकम न पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी दी है। पत्र मिलते ही भयभीत कोटेदार परिवार के साथ पुलिस को सूचना देने पहुंचा।
विज्ञापन



  जारोमाफी के कोटेदार सिया देवी पत्नी राम सजीवन ने बताया कि शनिवार को करौंहा गांव का एक युवक उनके घर आया और एक पत्र देकर कहा कि किसी ने कोटेदार को देने को कहा है और पत्र देकर वह चला गया।
विज्ञापन


जैसे की पत्र कोटेदार के पति ने पढ़ा तो होश उड़ गए। उसने बताया कि  छेरिहा खुर्द गांव के कोटे की निलंबित दुकान भी उनकी दुकान से संबद्ध है। पत्र मेें डाकू बबुली के लैटर पैड में लिखा है कि दोनों दुकान का कोटा उसके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दुकान का 50 हजार के हिसाब से दो दुकान का एक लाख रुपये तीन दिन के अंदर पहुंचा दे। कोटेदार के पति ने बताया कि पत्र में धमकी के लहजे में लिखा है कि इस मोबाइल नंबर पर बात कर रुपये पहुंचाओ अन्यथा जान से हाथ धो बैठोगे।



पत्र पढ़ने के बाद कोटेदार का परिवार मारकुंडी थाने पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया मामला जानकारी मेें आया है। थानाध्यक्ष से जांच कर कार्रवाई कराने को कहा गया है। गौरतलब है कि अभी एक दिन पूर्व ही डाकू बबुूली कोल गैंग ने छेरिहा खुर्द गांव के जंगल में आधा दर्जन ग्रामीणों को लाठियों से पीटकर दहशत फैलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed