{"_id":"ffd8779bb625d65f39027edb3d10d188","slug":"arrested-seven-men-including-materials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकर भाग रहे सात युवकों को माल समेत दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटकर भाग रहे सात युवकों को माल समेत दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Thu, 05 Mar 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने टेंपो चालक और दो युवकों को लूटकर बोलेरो से भाग रहे सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है।
नारायणपुर निवासी विनोद यादव ने पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार मार्च की रात चकरेही चौराहे से वह दो सवारियों सीताराम विश्वकर्मा और धीरेंद्र गौतम को लेकर दरसेड़ा गांव जा रहा था कि पहाड़ी के बसहर के पास नहर पुल से पहले बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे रोका और लूटकर तीनों को बांधकर फेंक गए।
इस पर एसपी ने सीओ सिटी और राजापुर की अगुवाई में दो टीमें बनाईं। चेकिंग के दौरान प्रभारी चौकी सीतापुर नीरज कुमार ने पयर्टक तिराहे के पास इस नंबर की बोलेरो के निकलने पर रोका और तलाशी ली।
बोलेरो में सवार शिवप्रकाश पुत्र शारदा प्रसाद निवासी पहाड़ी, रज्जू उर्फ छोटा पुत्र राजकुमार निवासी बिर्राव थाना बबेरू बांदा, नीरज गुप्ता पुत्र शंभू प्रकाश निवासी गौहानीकला थाना राजापुर, गोपाल तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी जामू कमासिन बांदा, राजूयादव पुत्र बाबूलाल निवासी पहरा कर्वी, वंशी यादव पुत्र राजकुमार निवासी पहाड़ी और लवकुश यादव पुत्र शंकर निवासी कलवारा खुर्द पहाड़ी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होंने लूट कबूल ली।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि इनके कब्जे से लूट का सामान और छह हजार रुपये नकद के अलावा असलहे भी बरामद किए गए। दो बदमाश नमो नारायण और विनोद यादव भाग निकले। इन सभी पर कोतवाली कर्वी में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।