फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Accused of beating and entered the house firing

घर में घुसकर पीटने और फायरिंग का आरोप

Mon, 08 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Mon, 08 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating and entered the house firing
मैरिज होम की दीवार ढहा की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट। रास्ते में शराब के लिए रुपये न देने पर कुछ युवकों ने उसके घर घुसकर तोड़फोड़ की। महिलाओें से अभद्रता कर पिटाई कर हवाई फायरिंग की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली क्षेत्र के कसहाई ग्राम पंचायत के बेलौहनपुरवा में सोमवार को दिनदहाड़े युवकों ने घर घुसकर दबंगई की। भुक्तभोगी ज्योति पत्नी अभिषेक ने बताया कि रेलवे कालोनी के पीछे की गली में कुछ नशेड़ी युवकों का जमावड़ा रहता है। रविवार की शाम को उसी रास्ते से उनका देवर राजू टेपों चलाकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में बैठे कुछ युवकों ने उसे रोककर शराब पीने को रुपये मांगे तो वह मनाकर दौड़कर घर आ गया। इसके बाद सोमवार की दोपहर को आधा दर्जन आरोपी युवक असलहे व लाठियां लेकर उनके घर घुस आए। घटना के  समय घर में पुरुष सदस्य न होने के बावजूद आरोपियों ने तमंचे से फायर किया और गाली देते हुए महिलाओं से अभद्रता की। विरोध करने पर उसका मंगलसूत्र छीन कर पीटा। भागते समय जान से मारने की धमकी भी दे गए हैं।  घटना की जानकारी होते ही परिजन घर आए और पुलिस सूचना दी है। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। टीम की रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पिटी महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed