{"_id":"5ac904c54f1c1bbe618b6249","slug":"51523123397-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में पति ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। ससुराल से नाराज होकर मायके में रह रही महिला पर पति ने जानलेवा हमला कर दिया। घर में अकेेली महिला पर पति ने धारदार हथियार से उसके दोनों हाथ काटने का प्रयास किया। महिला की दोनों हथेली पर गंभीर चोट आई है। आरोपी हमला कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची यूपी 100 टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के रजौला निवासी फूलचंद्र की पुत्री मंटू देवी (25) का विवाह छह साल पूर्व शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के रैपुरवा माफी निवासी रामभरोसा के साथ हुआ था। दंपति के दो बच्चे हैं। होली में किसी बात से नाराज होकर मंटू देवी अपने पुत्र को ससुराल छोड़ पुत्री को लेकर मायके आ गई थी। इसके बाद से वह ससुराल नहीं गई। इसी बात से नाराज पति ने योजनाबृद्ध तरीके से बाइक मेें दो अज्ञात लोगों के साथ शनिवार की दोपहर को पत्नी के घर पहुंचा। उस समय पत्नी घर में अकेली थी। मौका पाते ही पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव में महिला के दोनों हाथ बुरी तरह कट गए और वह गिरकर बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी मौक से भाग निकला। कुछ देर बाद उसके पिता घर आए तो पुत्री की हालत देख पुलिस सूचना दी।
चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद परिजनों के अनुसार महिला अब उसके साथ न रहकर किसी दूसरे के साथ रहने की योजना बना रही थी। जिसकी भनक पति को लगी तो वह जानलेवा हमला करने आया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-----------------------------------------------