फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बालिका की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या

बालिका की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या

Sat, 09 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बालिका की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या

विज्ञापन
बालिका की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या

अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के एक गांव में शौच क्रिया के लिए नदी किनारे पहुंची 9 साल की बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। राज खुलने के भय से आरोपी ने उसी की सलवार से गला घोंटकर हत्या कर कमर पर पत्थर बांधकर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है लेकिन इस कांड में और कई लोगों के शामिल होने की संभावना पर जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में थाने के एसएसआई दिनेश सिंह यादव को लापरवाही पर निलंबित कर दिया है। मामले में पिता की तहरीर पर संजय अवस्थी कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव निवासी बच्ची शुक्रवार की दोपहर दो बजे घर से शौच क्रिया के लिए निकलकर नदी की ओर गई थी। वह घर की ओर लौट रही थी तो वहीं बकरी चरा रहे एक युवक ने उसे आम तोड़ने के बहाने बुलाया। आम के पेड़ के पास जैसे ही वह पहुंची तो उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी सलवार उतारकर मुंह में बांध दी। दुष्कर्म के बाद भी बच्ची ने विरोध जारी रखा तो दुष्कर्मी ने गला दबाकर मार डाला गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए कमर में बड़ा पत्थर बांधकर नदी में फेंक कर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

इधर अंधेरा होने पर भी बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन चिंतित हो गए। पिता मजदूरी कर घर पहुंचा तो पुत्री को आसपास ढूूंढा। नदी किनारे तक भी पहुंचे लेकिन कोई नहीं मिला। उसके पिता ने बताया कि रात को ही लगभग दस बजे वह पहाड़ी थाने पहुंचा और पुत्री के गायब होने की जानकारी दी। उसने मौजूद पुलिसकर्मियों से पुत्री का पता लगवाने की मांग की लेकिन उसे डांटकर भगा दिया गया। कहा कि सुबह आना अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी। शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग नदी की ओर नहाने पहुंचे तो बच्ची का लोटा व एक चप्पल दिखाई पड़ा। जिसकी जानकारी बच्ची के पिता व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से नदी से शव बरामद किया। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक मनोज झा, अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ शिवबचन व थानाध्यक्ष अरूण पाठक डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही मृतका के परिजन व ग्रामीणों ने पहाड़ी पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगाए। माहौल तनावपूर्ण बनने लगा जिससे गांव में भारी पुलिस बल बुलाया गया। एसपी ने थाने के एसएसआई दिनेश सिंह यादव को निलंबित कर दिया। दो घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली। गांव के ही एक युवक को शक होने पर पकड़ा। एसपी ने बताया कि कुछ और भी आरोपी हो सकते हैं इसलिए अभी इस आरोपी का नाम नहीं बताया जा सकेगा। आरोपी ने माना है कि बालिका को आम तोड़ने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया फिर उसी के कपड़े से गला दबाकर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। इस कांड में और कुछ लोगों के शामिल होने की बात फिलहाल आरोपी नहीं बता रहा है लेकिन पुलिस एहतियातन इस दिशा में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed