{"_id":"5b04d5294f1c1b641b8b45d1","slug":"31527043369-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरफास्ट ट्रेन के एसी कोच में बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपरफास्ट ट्रेन के एसी कोच में बदमाशों ने की लूट
Updated Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
कावेरी ट्रेन के एसी कोच में बदमाशों ने की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सुपरफास्ट गंगा कावेरी ट्रेन में बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूट की। नागपुर के दो यात्रियों के मोबाइल, नगदी व कपड़ों से भरे दो बैग लेकर मानिकपुर जंक्शन के आउटर पर चेन पुलिंग कर भाग निकले। पीड़ित यात्रियों ने इलाहाबाद जीआरपी में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चेन्नई से छपरा तक चलने वाली सुपरफास्ट 12669 गंगा कावेरी एक्सप्रेस का स्टापेज मानिकपुर जंक्शन में नहीं है। मंगलवार को तड़के सतना से इलाहाबाद की ओर जाते समय लगभग दो बजकर 45 मिनट पर ट्रेन के एसी ए- 2 कोच में नागपुर के दो यात्रियों का सामान लूटकर बदमाश भागे। यात्रियों के अनुसार बदमाशों की संख्या दो या तीन थी। जैसे ही यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो बदमाशों ने चेन पुलिंग कर दी। जिससे कुछ दूरी पर जाकर ट्रेन रूकी और बदमाश कूदकर भाग निकले। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन रूकने पर गार्ड व पिकट ड्यूटी में मौजूद सिपाहियों को लूट की जानकारी दी गई।
मैसेज मानिकपुर जीआरपी थाने में भेजा गया। इसके बाद ट्रेन चल दी और फिर यात्रियों ने इलाहाबाद जीआरपी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मानिकपुर जीआरपी थानाध्यक्ष हरीसिंह ने बताया कि गंगा कावेरी ट्रेेन के एसी कोच में मोबाइल, बैग व कुछ नगदी चोरी की सूचना मिली है। फिलहाल रिपोर्ट तो इलाहाबाद में दर्ज है जब एफआईआर मानिकपुर ट्रांसफर होकर आएगी तो इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। वैसे संदिग्धों की तलाश की जा रही है।