फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   हत्या कर शव पेड़ से टांगा

हत्या कर शव पेड़ से टांगा

Wed, 01 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर शव पेड़ से टांगा
चौबीस घंटे से गायब वृद्घ का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन

हत्या कर शव पेड़ से टांगा
:- गांव के ही छह लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप। चौकी क्षेत्र के करारी गांव में 24 घंटे से गायब वृद्ध किसान का शव बुधवार को गांव के बाहर पेड़ से टंगा मिला। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही गांव पहुुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार करारी निवासी 62 वर्षीय किसान दादू भाई सिंह पुत्र रामसिंह 31 जुलाई की शाम को घर से अचानक गायब हो गए थे। उनके पुत्र राजा सिंह ने बताया कि काफी रात तक पिता का इंतजार करते रहे लेकिन जब वह नहीं लौटे तो आसपास जानकारी की गई। बुधवार की सुबह पुलिस चौकी भी गए लेकिन मौखिक जानकारी देकर परिजन लौट आए। दोपहर बाद गांव के कुछ लोगों ने बताया कि गांव के बाहर एक पेड़ पर एक शव टंगा है। परिजनों ने जाकर वहां देखा तो दादू भाई सिंह के रूप में शिनाख्त की। पहले तो ग्रामीण कहते रहे कि यह आत्महत्या है लेकिन इसके पीछे कोई कारण की जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा हमराहियों के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा गया। मृतक के दो पुत्र राजा व रज्जू सिंह हैं। दोनों ने शव देखने के बाद आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या की गई है और गांव के ही कुछ लोगाें का हाथ है। उनकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है। शाम को मृतक के पुत्र रज्जू की तहरीर पर गांव के ही मझलउना उर्फ रामकुमार, मिठाई लाल, कोदा प्रसाद, कल्लू, कमलेश व सुशील के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में तीन सगे भाई हैं। गौरतलब है कि गांव में मृतक व आरोपी पक्ष के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। दोनों पक्ष के बीच कई बार रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। चौकी प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed