फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आधी रात को डीएम-एसपी पहुंचे घाट, भागे चालक, मजदूर

आधी रात को डीएम-एसपी पहुंचे घाट, भागे चालक, मजदूर

Wed, 27 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आधी रात को डीएम-एसपी पहुंचे घाट, भागे चालक, मजदूर
घाट पर आधी रात को डीएम-एसपी का छापा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लगातार अवैध खनन व ओवरलोडि़ंग की शिकायत मिलने पर डीएम-एसपी ने सयुंक्त रूप से कुछ घाटों पर औचक छापेमारी की। अधिकारियों के वाहन पहुंचते ही कहेटा समेत आसपास के घाटों में खनन कार्य में जुटे लेाग भाग निकले। अधिकारियों को मौके पर खनन कार्य होते नहीं मिला लेकिन ओवरलोड दस वाहन मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मंगलवार की देर रात लगभग बारह बजे पहाड़ी व राजापुर थाना क्षेत्र के नदी किनारे चल रहे खनन कार्य की जांच की। इस दौरान घाटों पर तो कोई नहीं मिला लेकिन रास्ते में ओवरलोड़ बालू लदे ट्रक मिले। अधिकारियों के वाहन देखते ही ट्रक छोड़ चालक भी भाग निकले। घाट किनारे खनन करने की सामग्री व मशीनें तो मिली लेकिन कोई मजदूर नहीं मिला। जिलाधिकारी ने बताया कि चार ट्रक को पहाड़ी थाने में खड़ा कराया गया है और बाकी छह ट्रकों के चालक न होने पर गांव के प्रधान की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। इनके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


डंप की होगी जांच
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बताया कि डंप लाइसेंस धारकों को भी नियमानुसार काम करने को कहा गया है। इसकी जांच के लिए टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed