{"_id":"5ac904c74f1c1bcf618b5fac","slug":"171523123399-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी
मानिकपुर। बहिलपुरवा थाना अंतर्गत अमिला डांड़ी जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। उसके गर्दन व सिर में चोट के निशान होने से हत्या कर शव फेंकने की आंशका जताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक महिला शनिवार की सुबह घर से महुंआ बीनने के लिए गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थानाक्षेत्र के ददरी निवासी कलावती देवी (35) पत्नी छोटेलाल कोल प्रतिदिन की तरह महुंआ बीनने के लिए सुबह चार बजे घर से निकली थी। जब दोपहर तक वह घर नहीं लौटी तो उसके पति ने पत्नी की खोजबीन शुरू की। शाम को लकड़ी बीनकर लौटे कुछ लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी का शव जंगल में पड़ा है। मौके पर जाकर शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष साजिद खान ने बताया कि सूचना मिलने पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर गये। महिला के गले व सिर में चोट के निशान है। पोस्टमार्टम के बाद पूरे मामले की जानकारी हो सकेगी। इस मामले में किसी ने नामजद तहरीर नहीं दी है फिर भी अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका का परिवार मजदूरी करता है। उसके पांच बच्चे हैं।