फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 17 Jun 2019 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप
विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी (चित्रकूट)। पांच माह पूर्व शादी होकर आई महिला ने अज्ञात कारणों से कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुरालीजन इसके पीछे किसी कारण को नहीं बता पा रहे हैं जबकि सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने इसे दहेज की खातिर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने में बैठाया है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी जितेंद्र तिवारी का विवाह 27 जनवरी 2019 को बांदा जिले के अतर्रा थाना अंतर्गत गोखिया गांव निवासी मनोज अग्निहोत्री की पुत्री रानू के साथ हुआ था। रविवार की रात संदिग्ध दशा में कमरे के अंदर विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता मनोज कुमार व मामा रामनरेश आदि नोनार गांव पहुंचे। मामा ने थाने में दी तहरीर में पति व सास पर आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के चलते भांजी रानू की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी है। मामा ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरी विदाई के दौरान छोटी बहन गुड्डन भी गई थी। ससुरालीजनों ने उस पर भी घटना की जानकारी न देने का दबाव बनाया था। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति व सास को पकड़ा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर(चित्रकूट)। मजदूरी कर ट्रेन से घर लौट रहे मजदूर की रास्ते में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से शिनाख्त कर परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार प्रांत के खगड़िया थाना अंतर्गत शोभनी गांव का जामो साहनी (24) पुत्र दासो साहनी बैंग्लौर में मजदूरी करता था। 15 जून को ट्रेन से घर जाते समय बारामाफी स्टेशन के समीप गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी मानिकपुर टीम ने मृतक के जेब से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बहनोई रामवृक्ष साहनी ने बताया कि मृतक के तीन पुत्री, पत्नी सुग्गी देवी हैं। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार की शाम को सूचना मिली थी। इसके बाद शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया गया है। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed