फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   किसान की खुदकुशी पर तीन ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

किसान की खुदकुशी पर तीन ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
किसान की खुदकुशी पर तीन ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के कटैयाखादर निवासी किसान की खुदकुशी के मामले में नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। मुख्यालय से शव ले जाकर गांव में रखे रहे इसके बाद पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ के साथ भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। मृतक के परिजनों ने पुलिस उत्पीड़न व कुछ ग्रामीणों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शाम को परिजनों की मांग पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कटैया खादर निवासी किसान गिरधारी केवट पुत्र सुकरू का शव गांव से ढाई किमी आगे हन्ना गांव के नया तालाब के पास एक पेड़ पर लटका मिला था। मृतक की पुत्री सविता व पड़ोस की सहेली शिवदेवी ने 24 अप्रैल को एक साथ गांव के बाहर बगीचे के पेड़ पर लटककर खुदकुशी की थी। तब से मृतका सविता का पिता गिरधारी व उसके परिजन आरोप लगा रहे थे कि पुलिस टीम व गांव के कुछ लोग उन पर गलत आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रहे हैं। बेटी की खुदकुशी के पीछे गांव के कुछ लोगों का नाम भी पुलिस को बताया था लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसी बात से क्षुब्ध होेकर मृतका सविता के पिता गिरधारी ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

इस मामले में मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले गए लेकिन बुधवार की दोपहर तक अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर एसपी मनोज कुमार झा, एएसपी बलवंत चौधरी, सीओ इश्त्यिाक अहमद व थाना प्रभारी श्याम प्रताप गांव पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर अंतिम संस्कार करने को कहा लेकिन मृतक के परिजन अपनी मांग पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले में नए सिरे से पूछताछ कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी ननकी की तहरीर पर गांव के रामदीन पुत्र ननका, मिठाई लाल पुत्र रामदीन व लाला पुत्र ननकावन के खिलाफ प्रताड़ना से खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed