{"_id":"5cb62677bdec22144f418d84","slug":"151555441271-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर। थानाक्षेत्र के अर्की गांव में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर परिजन आए तो आरोपी भाग निकला। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को कुल्हाड़ी समेत पकड़ लिया है।
अर्की निवासी मुस्तफा ने मंगलवार की सुबह कमरे में सो रही पत्नी रूबीना खातून पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला की नींद खुल गई और वह अपने दो वर्षीय बच्चे को लेकर चिल्लाते हुए कमरे से भागने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ आए तो आरोपी मुस्तफा कुल्हाड़ी छोड़ कर भाग गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की मां सबीना बानू ने बताया कि वर्ष 2015 में पुत्री रुबीना खातून की शादी अर्की निवासी मुस्तफा के साथ की थी तब से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी के चलते उसपर जानलेवा हमला किया गया है। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को कुल्हाड़ी समेत पकड़ा गया है और महिला का इलाज जारी है।