फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डाकू बबुली ने मांगी 40 लाख की रंगदारी

डाकू बबुली ने मांगी 40 लाख की रंगदारी

Tue, 19 Feb 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
डाकू बबुली ने मांगी 40 लाख की रंगदारी
डाकू बबुली ने मांगी 40 लाख की रंगदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कुख्यात साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने एक मोबाइल टावर के जेई से 40 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर मानिकपुर राजापुर क्षेत्र में टावरों को नुकसान करने की धमकी दी है। मोबाइल टावर के एक जेई ने वीडियो में इसकी जानकारी दी है। यह वीडियो वायरल होने पर एसपी ने इसे संज्ञान लेकर जेई को बुलाया है। हालांकि एसपी ने कहा कि अभी वीडियो में हो रही बातचीत पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

सोमवार की रात लगभग आठ बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक शख्स खुद को मोबाइल टावर का जेई होने का दावा कर बताया कि उससे डाकू बबुली कोल ने 40 लाख की रंगदारी मांगी है। बातचीत में जेई यह भी कहता है कि वह तो डाकू हैं उन्हें रुपया लेकर सबको बांटना पड़ता है। पुलिस शिकायत से कोई फायदा नहीं है क्योंकि पुलिस डकैतों से मिली होती है। इस वीडियो की कोई प्रमाणिकता नहीं हो पाई है कि यह किस क्षेत्र का है। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों से इस शख्स को पहचानकर उससे डकैतों की धमकी वाले मामले को स्पष्ट करें और फिर उसी आधार पर डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed