{"_id":"5b424b104f1c1b92468b54fe","slug":"131531071248-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन क्षेत्र में टेलीफोन केबल डालने पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन क्षेत्र में टेलीफोन केबल डालने पर एफआईआर
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन क्षेत्र में टेलीफोन केबल डालने पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। वन क्षेत्र की भूमि पर बिना अनुमति टेलीफोन केबल बिछाने पर ठेकेदार व मजदूर समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिद्धपुर वनबीट प्रभारी वनरक्षक सुरेंद्र कु मार ने बताया कि कर्वी पहाड़ी वन रक्षित मार्ग पर बिना अनुमति कुछ लोग टेलीफोन केबल बिछा रहे हैं। शनिवार जानकारी हुई तो वह वनरक्षक पवन कुमार के साथ मौके पर गए तो दो वाहन खड़े मिले जिससे भूमि की खुदाई कराई जा रही थी और केबल भी पड़ी मिली है। इसी आधार पर कोतवाली में मप्र दमोह के किंबहा पथरीना निवासी घनश्याम पुत्र रामचरण पटेल, कौशांबी सिराथू साठो निवासी रामनरेश पुत्र रामप्रताप, महोबा बलखंडेश्वर मंदिर के पास निवासी ब्रहमदत्त त्रिपाठी पुत्र राकेश के अलावा आठ अज्ञात मजदूरों के खिलाफ वन संरक्षण और भारतीय वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।