{"_id":"5b3520d04f1c1bb36e8ba4a5","slug":"131530208464-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू बबुली गैंग के दो मददगारों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकू बबुली गैंग के दो मददगारों को पुलिस ने दबोचा
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डाकू बबुली गैंग के दो मददगारों को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। डाकू बबुली कोल गैंग की तलाश के दौरान किहुनिया जंगल से पुलिस ने दो मददगारों को दबोच लिया है। इनके पास से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि दोनो गैंग को रसद सामग्री पहुंचाने जा रहे थे।
बुधवार की रात मारकुंडी थाना पुलिस टीम डकैत बबुली गैंग की तलाश में किहुनिया के जंगल के आसपास कांबिंग कर रही थी। थाना प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि कु ल्लू डोल जंगल में दो ग्रामीणों को जाते देखा गया। जिन्हें पकड़कर पूछताछ करने पर पता चला कि पयासी पुरवा किहुनिया निवासी केशव यादव और छेरिहा खुर्द निवासी रामबली यादव खाद्य सामग्री लेकर गैंग को पहुंचाने जा रहे थे। इनके कब्जे से लाइ, गुड़, नमकीन, साबुन, बीड़ी माचिस, सुपाड़ी व तेल आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन