{"_id":"5b6ddda84f1c1b49778b72fc","slug":"121533926824-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा सिपाही ने थाने में महिला से किया दुष्कर्म!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा सिपाही ने थाने में महिला से किया दुष्कर्म!
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा सिपाही ने थाने में महिला से किया दुष्कर्म!
13 दिन बाद महिला ने एसपी से की शिकायत
पुलिस ने आरोपों को नकारा, पानी भरने का था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में एक दरोगा व दो सिपाही पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में महिला ने बताया कि रिवाल्कर की नोंक पर दुष्कर्म के बाद उसे किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामला 13 दिन पुराना 29 जुलाई का है। पुलिस ने आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि गांव में दो पक्षों के बीच पानी भरने के दौरान का विवाद था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया जा चुका है।
शुक्रवार को बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति व परिजनों के साथ मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि पिछले माह की 29 जुलाई को उसका पति जंगल से लकड़ी लेने गया था। वह अपने बच्चों के साथ घर में थी। तभी पुराने विवाद के चलते पड़ोसी तीन लोग उसे जातिसूचक गाली देते हुए घर के अंदर आने लगे। उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों ने मिलकर उसे लात घूंसोें से मारा। इस बीच कुछ अन्य ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गए। महिला ने बताया कि इसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर थाने पहुंची। वहां मौजूद अज्ञात व्यक्ति से तहरीर लिखाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिसकर्मियों को पत्र दिया।
आरोप है कि थाने में मौजूद एक दरोगा व दो सिपाही ने उसे दूसरे कमरे में ले जाकर चोट दिखाने को कहा। इस बीच दरवाजा बंद कर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच रिवाल्वर सीने में लगाकर धमकी दी गई कि किसी से शिकायत की तो पति समेत उसे जान से मार देंगे। किसी तरह वह वहां से लोकलाज के कारण घर आ गई और भयवश किसी को कुछ नहीं बताया। इस बीच उसकी तबियत खराब होने लगी तो पति को सारी जानकारी दी। भय के बीच वह हिम्मत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि संबंधित मामले में थाने से जानकारी मांगी गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला गांव में आपसी विवाद का बताया गया है।
विज्ञापन
------इनसेट
पहले शिकायत में नहीं था यह मामला
चित्रकूट। इस मामले में बहिलपुरवा थानाध्यक्ष साजिद खान ने बताया कि यह पूरी तरह से गलत मामला है। इसकी प्रथम दृष्टया जांच करा ली गई है। 29 जुलाई को गांव में महिला का पड़ोसी महिलाओं से पानी भरने का विवाद था। जिसमें कुछ जातीय टिप्पणी से विवाद हो गया था। शिकायत मिलने पर दोनों पक्ष को थाने बुलाकर समझौता कराया गया था। दोनों पक्ष के पुरुष आरोपियों के लिए शांतिभंग की कार्रवाई भी की गई है। महिला ने 30 जुलाई को पहले आनलाइन भी शिकायत की थी। जिसमें दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं थी। अब नए सिरे से यह शिकायत आई है जिसकी जांच कराई जाएगी।