फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   फर्जी तरीके से फंसा रही पुलिस

फर्जी तरीके से फंसा रही पुलिस

Mon, 26 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
फर्जी तरीके से फंसा रही पुलिस
फर्जी तरीके से फंसा रही पुलिस
विज्ञापन

मानिकपुर(ब्यूरो)। कस्बे के शिवनगर निवासी अतुल पांडेय ने आरोप लगाया कि थाना के सह प्रभारी चोर को पकड़ने की बजाए उल्टे उसे ही फर्जी मामले में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया कि 20 जून को उसके घर में चोरी की नियति से एक युवक घुसा था। उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। उसकी जेब से परिचय पत्र गिरा था। जिसकी जानकारी थाने में देकर आरोपी को पकड़ने को कहा गया था। आरोपी का नाम कार्ड में गुलाम मोहद्दी था। अब पुलिस उस आरोपी से मिलकर उल्टे ही उसे (अतुल) के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश दुबे आए दिन उसके घर आकर थाने आने का दबाव बना रहे हैं। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने मानिकपुर थानाध्यक्ष से पूरी जानकारी मांगी है।
--------------------------------------
तुलसी की नगरी मे पेयजल का संकट गहराया
:- पानी की नहीं हो रही सप्लाई
:- जल संस्थान के अधिकारियों से जनता खफा
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे के निवासी भीषण गर्मी में पेयजल के संकट से गुजर रहे हैं। घरों में पानी की सप्लाई करने वाले पाइपों से जल संस्थान पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा। जिससें मजबूरन हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर है।
विज्ञापन

राजापुर कस्बे में 12 वार्ड में जिसमें धोबिन का पुरवा,केवटरा, हनुमान गंज,पश्चिम, रूपौलिहापुरवा, आदि वार्डों में पानी की सप्लाई न होने से यहां के बाशिंदे परेशान हैं। जल संस्थान सप्ताह में कभी-कभी आधा घंटे के लिए ही पानी की सप्लाई करता है। जबकि करोड़ों रुपये के बजट पाइप लाइन डालने के लिए आया था। इसके बावजूद समस्या बनी हुई है। हिंदू वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने मुख्यमंत्री को भेज पत्र में कहा कि 1994 तक कस्बे में सुबह,दोपहर व शाम को पानी की सप्लाई की जाती रही है। पानी सप्लाई करने का कोई समय नहीं है। पाइप लाइन डालने के लिए करोड़ रुपये का बजट आया इसके बाद भी समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान के अवर अभियंता से जब कोई बात की जाती है तो वह कोई जवाब नहीं देते ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed