फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   गुटखा खाते समय चली गोली एक गंभीर

गुटखा खाते समय चली गोली एक गंभीर

Sat, 17 Jun 2017 08:03 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
गुटखा खाते समय चली गोली एक गंभीर

विज्ञापन
तमंचा खोलने में चली गोली, एक गंभीर
रात को चचेरे भाई एक दुकान के पास चेक कर रहे थे तमंचा
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप (चित्रकूट)। गांव में शुक्रवार की रात परचून दुकान के पास बैठकर पान गुटखा खाते समय चचेरे भाई तमंचा चेक करने लगे। इसी बीच गोली चलने से एक के पेट में लग गई। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दूसरे को पूछताछ के लिए चौकी में बैठाया है।
चौकी क्षेत्र के करारी निवासी बुद्धराज उर्फ बडकू (28) पुत्र बच्चा शुक्रवार को अपने गांव के ही चचेरे भाई महेंद्र कुमार (26) पुत्र जागेश्वर के साथ बाइक से पड़ोस के गांव ताजीपुर बरहौं के निमंत्रण में पुरुषोत्तम के घर गए थे। देर रात को ही दोनों लौटकर करारी पहुंचे तो बुद्धराज परचून की दुकान के पास बैठ गया। दुकान से गुटखा लाकर दोनों खाने लगे। महेंद्र कुमार ने बताया कि इसी बीच बुद्धराज तमंचा लेकर आया। कहने लगा कि इसमें फायरिंग सही नहीं होती। दोनों तमंचे को देख रहे थे तभी अचानक फायर हो गया। गोली बुद्धराज के पेट में लगी।
विज्ञापन

घायल के परिजनों ने आरोप लगाया कि महेंद्र की लापरवाही से गोली चली है। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि महेंद्र से पूछताछ की जा रही है। तमंचा रखने और फायरिंग के मामले में फिलहाल अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। घायल से स्वस्थ होने के बाद ही कार्रवाई होगी। तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed