{"_id":"5b9aa0cb867a557f220f9160","slug":"101536860363-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबुली गैंग हुआ कमजोर, लवलेश की तलाश में पुलिस जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बबुली गैंग हुआ कमजोर, लवलेश की तलाश में पुलिस जुटी
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबुली गैंग हुआ कमजोर, लवलेश की तलाश तेज
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। साढे़ पांच लाख के इनामी डाकू बबुली भले ही पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। लेकिन उसके गैंग के सक्रिय सदस्य एक-एक कर पुलिस के हाथ पकड़े जा रहे है। जिससे डाकू बबुली की ताकत कम हो रही है। इस समय उसक ा दाहिना हाथ लवलेश कोल ही मुख्य रूप से बचा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब बहुत जल्द बबुली को भी गिरफतार हो जाएगा।
डाकू बबुली गैंग के पीछे पुलिस एक साल से पड़ी हुई है। उसके कई सक्रिय सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी भी मिली है। साथ ही गैंग के सदस्य मुठभेड़ में मारे भी गए है। जिससे पुलिस का हौसला बढ़ने लगा है। इस बीच गैंग के कई आधुनिक हथियार भी पुलिस के हाथ लग चुके हैं। बताया जा रहा है कि बबुली गैंग में लवलेश कोल ही प्रमुख सदस्य बचा है। बाकी सदस्य कभी- कभी गैंग में शामिल होकर वारदात करते रहते हैं। 15 हजार का इनामी डाकू गंगा उर्फ गंगोलिया बबुली गैंग की एक मजबूत कड़ी थी। इसके पकड़े जाने से गैंग बहुत कमजोर हो गया। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि डाकू बबुली अपनी जान बचाने के लिए जंगल से निलकता नहीं है। पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने बताया कि बहुत जल्द बबुली व लवलेश कोल पकड़ा जाएगा।