फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Covid vaccination will not be done without registration

चित्रकूट: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगा कोविड टीकाकरण

Sat, 19 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Covid vaccination will not be done without registration
चित्रकूट। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शनिवार को सीएमओ कार्यालय में जिला स्तरीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रशिक्षकों को कोविड टीकाकरण से संबंधित जानकारी दी गई। बताया गया कि जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन है, उनका ही टीकाकरण किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी व्यक्ति का टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने टीकाकरण के बारे में बताया कि पहले चरण में सीएचसी और जिला अस्पताल में ही टीकाकरण होगा। टीकाकरण सत्र वहां पर आयोजित किया जाएगा, जहां पर तीन कमरे हों। एक में वेटिंग रूम, दूसरे में टीकाकरण और तीसरा आब्जर्वेशन रूम होगा। इसमें टीकाकारण किए गए लोगों को 30 मिनट तक रखा जाएगा। 30 मिनट आब्जर्वेशन के बाद उनको जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण के दौरान दो गज की दूरी, हैंड वाशिंग और सैनिटाईजेशन का पालन किया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई कि एएनएम किस तरह टीका करते लोगों की जानकारी अपलोड करेंगी। कोविड पोर्टल के जरिये टीका लगवाने वाले और लगाने वालों को मैसेज से जानकारी दी जाएगी, कि उन्हें कब और कहां जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनके कुरेचिया, एसीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरके करवरिया व बीपीएम और बीसीपीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed