{"_id":"663e62f59253c8d1150eda35","slug":"cousin-shot-brother-in-land-dispute-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106865-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने भाई को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने भाई को मारी गोली
Fri, 10 May 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 10 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। जमीन के विवाद के चलते चचेरे भाई ने भाई को तमंचे से गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह मौके पर गिरकर बेहोश हो गया। यह देखकर चचेरा भाई व भतीजा मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के टिकरिया जमुनिहाई निवासी शिवलखन (46) ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर के बाहर खड़ा था। उसका चचेरा भाई विनोद यादव व भतीजा गोविंदा आए। एक जमीन पर कब्जे को लेकर गाली गलौज करते हुए विनोद ने तमंचा निकालकर शिवलखन को गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर की जांघ में लगी। फायर होने के बाद वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। यह देखकर दोनों आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसके जांघ से गोली निकाल कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।
घायल शिवलखन ने बताया कि छोटे भाई विष्णु यादव ने पहाड़ी थाना क्षेत्र के उसरा पुरवा भंभौर निवासी बाबूलाल प्रजापति को वर्ष 2022 में दस बीघे जमीन लगभग नौ लाख रुपये में बेच दी थी। बाबूलाल ने वह जमीन बटाई के लिए शिवलखन को दे दी थी। इसी बात से चाचा भज्जू यादव, चाची रेना देवी व चचेरा भाई विनोद नाराज थे और आए दिन शिवलखन को जान से मारने की धमकी देते थे। विनोद मारपीट के एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। वह जनवरी माह में जेल से छूटा और 15 दिन पहले ही गांव आया था।
विज्ञापन
मामले में मारकुंडी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घायल शिवलखन की पत्नी नीता देवी की तहरीर पर आरोपी चचेरे भाई विनोद यादव के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया।