फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cousin gets 10 years imprisonment for obscenity

Chitrakoot News: अश्लीलता करने पर ममेरे भाई को 10 साल की कैद

Sat, 07 Oct 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 07 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cousin gets 10 years imprisonment for obscenity
चित्रकूट। नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करने के मामले में दोषी ममेरे भाई को अदालत ने 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विशेष लोक अभियोजक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बरगढ़ थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक मार्च 2017 की रात घर से खाना खाकर वह रखवाली करने के लिए अपने खेतों की ओर चला गया था। घर में उसकी पुत्री व पुत्र थे। घर के ठीक सामने रहने वाले उसके मामा के लड़के का घर है।
विज्ञापन

उसी रात मामा के लड़के ने उसकी लड़की के साथ अश्लीलता की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरूद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश विनीत नारायण पांडेय ने दोषी को सजा सुनाई। अर्थदंड की धनराशि जमा होने पर आधी धनराशि पीडि़ता को देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed