फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Couple including six injured in road accidents

Chitrakoot News: सड़क हादसों में दंपती समेत छह घायल

Wed, 22 Mar 2023 05:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Couple including six injured in road accidents
फोटो नंबर-6 परिचय- जिला अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल दंपती।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पहाड़ी क्षेत्र के बसंतपुर निवासी प्रमोद कुमार (30) पत्नी बीना देवी (26) का इलाज कराने मुख्यालय बाइक से आ रहे थे। लोढ़वारा श्रमदान के पास अचानक सामने बंदर आ गया। बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था। पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अन्य घटना में भीठा खेरा कर्वी निवासी अर्जुन सिंह (45) बाइक से कर्वी आ रहे थे। लोढ़वारा मोड़ के पास अचानक भैंस आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह गिरकर घायल हो गए। अर्जुन सिंह ने हेलमेट लगा रखा था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार की शाम शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के इटखरी निवासी रामबाबू (24) व विजय कुमार (26) बाइक से वापस गांव जा रहे थे। पथरौड़ी मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार रामदीन (45) निवासी दहिनी से भिड़ंत हो गई। इससे तीनों गिरकर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed