फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Controversy over Mahanti of Yajnavedi temple, police deployed

Chitrakoot News: यज्ञवेदी मंदिर की महंती पर विवाद, पुलिस तैनात

Tue, 30 Jul 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Controversy over Mahanti of Yajnavedi temple, police deployed
खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी के यज्ञवेदी मंदिर में महंती को लेकर विवाद हो गया। सुरेश दास को यहां का नया महंत बनाया गया। आज मंगलवार को वह जैसे ही मंदिर पहुंचे तो पूर्व से मौजूद महंत सत्य प्रकाश दास ने अपनी महंती बरकरार रखने का दावा किया है। अखाड़े में दोनों महंतों के समर्थक पहुंच चुके हैं। पुलिस बल भी मौके पर तैनात है।
विज्ञापन

अयोध्या के हनुमानगढ़ी से महंत बनकर आए सुरेश दास ने का कहना कि चित्रकूट तीर्थ स्थल के यज्ञवेदी मंदिर का उन्हें महंत बनाया गया है। कहा कि दिवंगत महंत राम दुलारे दास ने इकरार नामे में लिखकर दिया था कि वह किसी भी भाई भतीजा व भांजे को महंत नहीं बनाएंगे। यहां की संपत्ति खुर्द बुर्द की जाएगी। इसके बाद भी उनके रिश्तेदार सत्य प्रकाश बन गए। जिसकी शिकायत अयोध्या में की गई। आठ करोड़ की संपत्ति को बेचने की साजिश के आरोप हैं। जहां से इन्हें बर्खास्त कर उन्हें महंत बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। उधर इसी मामले को लेकर कई साधूसंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी से पूरे मामले की जानकारी देकर न्यायोचित कार्रवाई कराने की मांग की है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने शांति व सुरक्षा की दृष्टि से अखाड़े के पास पुलिस बल तैनात कराया है।
विज्ञापन


विवादों में रहे हैं सत्य प्रकाश दास
चित्रकूट। उधर सोमवार को अखिल भारतीय श्रीपंच रामानंदीय निर्वाणी अखाड़ा हनुमानगढ़ी की शाखा यज्ञवेदी चित्रकूट के महंत पद पर रामसुरेश दास को संतों ने आसीन किया। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास की अध्यक्षता में रामसुरेश दास को कंठी-चादर देकर महंती प्रदान की गई। यहां के महंत सत्यप्रकाश दास पर आठ करोड़ की यज्ञवेदी की भूमि को बेचने की योजना बनाने का आरोप है। इसी आधार पर उन्हें हटाया गया है। यह जानकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed