फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen remember former Prime Minister

चित्रकूट: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congressmen remember former Prime Minister
मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धां? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। साथ ही जिला कांग्रेस कार्यालय में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गरीब, किसान व आम जनता के हित के लिए अनेक कार्य किए हैं। सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

ऐसी महान विभूतियों का अनुकरण करते हुए समस्त कांग्रेसी देश की एकता और अखंडता को कायम रखने को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लें। कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही व अत्याचार का मिलकर जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजना पांडेय ने कहा कि बड़े उद्योगपतियों का फायदा पहुुंचाने के लिए किसानों, व्यापारी व नौजवानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेसियों को एकजुट होकर लोगों को महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए रमेश वर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार में दलित प्रताड़ित हैं।

इस मौके पर अवधेश करवरिया, जितेंद्र सोनकर, राकेश वर्मा, विजयमणि त्रिपाठी, लक्ष्मण त्रिपाठी, नीरू गुप्ता, सुशील श्रीवास्तव, विनय कुमार पाल, कुलदीप मिश्रा, अनिल गुप्ता, महेंद्र सिंह, अरुण गुप्ता, चुनबाद प्रसाद प्रजापति, प्रेमचंद कोटार्य, राजू श्रीवास व कोमल गिरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed