फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cities and villages suffering from power cuts

Chitrakoot News: शहर और गांव बिजली कटौती से बेहाल

Tue, 28 May 2024 09:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 28 May 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Cities and villages suffering from power cuts
चित्रकूट। भीषण गर्मी में जिले की बिजली व्यवस्था शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बदतर हो रही है। उपभोक्ता इस गर्मी में बिलबिला रहे हैं। सोमवार की रात पांच घंटे बिजली बंद रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में तो दस घंटे तक अघोषित कटौती हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को शंकर बाजार, नई बाजार, शंकर गंज व गोकुलपुरी में पांच घंटे से अधिक समय से बिजली की आपूर्ति ठप रही। दिन में भी कई बार शहर में बिजली आती जाती रही। उपभोक्ताओं का कहना कि विभागीय लापरवाही के कारण 48 डिग्री तापमान झुलसा रहा हैं। शहर के भोला नामदेव ने बताया कि यदि किसी मोहल्ले मेें बिजली की आपूर्ति की जाती है तो तो वहां हर आधे घंटे में ट्रिपिंग के कारण कई बार आपूर्ति बाधित रही। पूरे दिन में बमुश्किल 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। कूलर, पंखे और एसी शोपीस बनकर रह गए हैं। दिन तो किसी तरह से कट जाता है। रातें गुजारने में परेशानी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाल अधिक खराब है। दस से 12 घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन

-----------------इनसेट
यहां हो रही 10 घंटे कटौती
मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर, गिदुरहा, किहुनिया, भौरी, बसिला, टिकरिया, डोडामाफी आदि गांव सहित भरतकूप के कल्याणपुर, रसिन, मानपुर, खंभरिया आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति रात को आठ से दस घंटे बंद रहती है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गर्मी में मांग अधिक होने के कारण बिजली उपकरण जल जाते है। तारों मेंं फाल्ट की समस्या हो जाती है। जिसके लिए विभागीय कर्मचारी दिन रात व्यवस्थाओं को ठीक करने में लगे रहते हैं। कुछ स्थानों पर तार बदलने का काम चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कभी कभार समस्या हो जाती है।
दीपक सिंह, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed