फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Circle and Writers XI victorious

सर्किल और राइटर्स इलेवन विजयी

Sun, 26 Dec 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Circle and Writers XI victorious
जेल परिसर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जेल प्रीमियम लीग टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। जिसमें सर्किल इलेवन व राइटर्स इलेवन ने अपने मैच जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में वालंटियर इलेवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए सर्किल इलेवन ने निर्धारित ओवरों में मात्र 76 रन पर ऑल आउट हो गई। विजय ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। शंकर ने तीन विकेट लिए। जवाब में वालंटियर इलेवन की टीम 70 रनों पर ढेर हो गई। सर्किल इलेवन के सज्जन की हैट्रिक के साथ घातक गेंदबाजी कर पांच विकेट लिए। दीपक ने सर्वाधिक 22 रन का योगदान दिया।

दूसरे मैच में सर्किल और राइटर्स के बीच मुकाबला हुआ। सर्किल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 129 रन बनाए। जिसमें कल्लू ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राइटर्स के कप्तान उमेश ने 11 छक्के व पांच चौके के साथ नाबाद 96 रन की पारी खेलकर दो गेंद शेष रहते टीम को छह विकेट से जीत दिला दी। रामानुजम ने 20 रन की पारी खेली। मैच के बाद जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed