फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CIC in hockey and Sitapur winner in volleyball

Chitrakoot News: हॉकी में सीआईसी व वॉलीबॉल में सीतापुर विजेता

Thu, 02 Mar 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
CIC in hockey and Sitapur winner in volleyball
चित्रकूट। जूनियर बालक व बालिकाओं की वॉलीबॉल और हाॅकी प्रतियोगिता हुई। हॉकी में सीआईसी व वॉलीबॉल में सीतापुर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी के अवसर पर जूनियर बालक व बालिकाओं की वॉलीबॉल और हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीआईसी, सुषमा स्वरूप स्कूल, स्पोर्ट्स स्टेडियम, प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा की टीमों ने प्रतिभाग किया।

हाॅकी बालिका में विजेता चित्रकूट इंटर कॉलेज, उप विजेता प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा की टीम रही। हॉकी प्रतियोगिता को संपन्न कराने में खेल अनुदेशक श्याम सुंदर, श्रीकेशन, रमेश सिंह, कामता प्रसाद ने मुख्य भूमिका निभाई। वाॅलीबॉल में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता सीतापुर, उप विजेता तेजीपुर की टीम रही। निर्णायक की भूमिका राजू कुशवाहा, राकेश चौधरी, बीके सिंह, जयप्रकाश ने निभाई। इसके पूर्व एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह ने प्रतियोगिता का समापन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed