{"_id":"636e8d614bcf7921f76e6780","slug":"chitrakoot-villagers-pressurized-the-kotdar-to-return-the-rice-chitrakoot-news-knp727798687","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कोटेदार पर चावल लौटाने का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कोटेदार पर चावल लौटाने का बनाया दबाव
विज्ञापन
फोटो-4- मानिकपुर के सरहट गांव में चावल दिखाते ग्रामीण । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। सरहट गांव में बांटे जा रहे फोर्टीफाइड युक्त चावल को कुछ कार्डधारकों ने प्लास्टिक युक्त चावल बताकर हंगामा किया। कोटेदार से चावल बदलने की मांग की। कोटेदार ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। फोन पर जब मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने समझाया तो ग्रामीण मान गए।
शुक्रवार को सरहट गांव निवासी सावित्री, बेबी, रमकीदेवी, प्रेमादेवी, संपतिया, मुन्नी ने बताया कि कोटेदार के पास से मिले चावल की क्वालिटी सही नहीं है। आरोप लगाया कि चावल में प्लास्टिक मिक्स है। कई कार्डधारक चावल लेकर कोटेदार के पास आए और बदलने के लिए कहा।
कोटेदार मुन्ना ने ग्रामीणों को समझाया कि यह चावल सरकारी है। इसमें कोई मिलावट नहीं है, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। कोटेदार ने फोन से खाद्य आपूर्ति विभाग के मार्केटिंग इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह से बातचीत कराई। उन्होंने बताया कि यह अफवाह है।
विज्ञापन
दरअसल सरकार ने कुपोषण खत्म करने के उद्देश्य से प्रति क्विंटल एक किलो आयरन और विटामिन युक्त फोर्टीफाइड चावलों को मिलाकर वितरण करवा रही है। यह चावल बहुत ही पौष्टिक है। इसके बाद ग्रामीण माने और अपने घर चले गए।