फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Two youths died in a car accident

Chitrakoot News: कार की टक्कर से दो युवकों की मौत

Sat, 26 Nov 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Two youths died in a car accident
फोटो नंबर- 3- मनोज पटेल - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार आपस में रिश्तेदार थे। साथ में ही बिजली की फिटिंग का काम करते थे। दोनों आपस में रिश्तेदार थे।
विज्ञापन

रैपुरा कस्बे के रिश्ते के मनोज पटेल (30) व यदुनाथ पटेल (28) शुक्रवार की देर रात मुख्यालय की एक बिल्डिंग में बिजली फिटिंग कर बाइक से वापस घर जा रहे थे। हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर गांव के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार छिटककर दूर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट पहने था, लेकिन टक्कर लगने के बाद हेलमेट भी छिटक गया। इससे सिर पर भी गंभीर चोट आई। मौके पर मनोज पटेल की मौत हो गई, जबकि लहूलुहान यदुनाथ को सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सदर विधायक अनिल प्रधान ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव एंबुलेंस से गांव ले जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

फोटो- 4- यदुनाथ पटेल- फाइल फोटो

फोटो- 4- यदुनाथ पटेल- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

फोटो- 5- सड़क हादसे के बाद गमगीन खड़े मृतकों के परिजन। संवाद

फोटो- 5- सड़क हादसे के बाद गमगीन खड़े मृतकों के परिजन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed