{"_id":"630bad4677fcfe13647305db","slug":"chitrakoot-three-constables-suspended-on-charges-of-recovery-were-beaten-up-and-snatched-30-thousand-rupees-chitrakoot-news-knp715144168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : वसूली के आरोप में तीन सिपाही निलंबित, मारपीट कर 30 हजार रुपये छीने थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : वसूली के आरोप में तीन सिपाही निलंबित, मारपीट कर 30 हजार रुपये छीने थे
विज्ञापन
चित्रकूट। एसपी ने मारपीट और वसूली के आरोप में रविवार को तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
गौरतलब है कि खोर रैपुरा गांव निवासी शिवबालक सिंह, सत्यदेव तिवारी व एक अन्य ने 24 अगस्त को आरोप लगाया था कि रैपुरा थाना क्षेत्र के खोर गांव के पास थाने के तीन सिपाही दुर्गेश कुमार, अतुल परिहार व सलीम खान ने बंधक बनाकर मारापीटा। इसके बाद उनके लगभग तीस हजार रुपये छीन लिए। पीड़ितों ने बताया कि इसका विरोध करने पर सिपाहियों ने शराब व गांजा लेकर जाने की बात कहने का दबाव बनाया था। इसका जबरन वीडियो रिकार्ड किया था।
इस मामले में एसपी अतुल शर्मा ने सीओ को जांच दी थी। रविवार को एसपी ने बताया कि इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि तीनों सिपाहियों की रवानगी पुलिस लाइन करा दी गई है।