फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Tempo overturned at Sati Anusuiya turn, ten devotees injured, uncontrolled due to bike in front, family came from Maharajganj

चित्रकूट : सती अनुसुइया मोड़ पर टेंपो पलटा, दस श्रद्धालु घायल, बाइक के सामने आने से अनियंत्रित, महाराजगंज से आया था परिवार

Wed, 10 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Tempo overturned at Sati Anusuiya turn, ten devotees injured, uncontrolled due to bike in front, family came from Maharajganj
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के चित्रकूट थाना क्षेत्र के सती अनुसुइया मोड़ के पास मंगलवार की सुबह दस बजे टेंपो पलटने से दस श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो को गंभीर हालत में सतना भेजा गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक परिवार के 15 सदस्य चित्रकूट दर्शन करने के लिए आए हैं। सभी एक टेंपो में बैठकर सती अनुसुइया आश्रम निकले। इसी बीच सामने आई तेज रफ्तार बाइक को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। घायलों में शोभावती पुत्री नागेंद्र, राधेश्याम पुत्र रामसनोर, पारसनाथ पुत्र ब्रजराज, इंद्रराज पुत्र मोतीलाल, इंद्रवती पत्नी इंदरराज, आर्यन पुत्र नंदकिशोर, आरती पुत्री पारस, परदेसी पुत्री नागेंद्र, रीना पुत्री फुदानी, सूरज पुत्र करन हैं। वहीं, शोभावती और आरती को गंभीर हालत में सतना अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed