फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Teachers oppose the attendance taken from the control room

कंट्रोल रूम से ली जाने वाली उपस्थिति का शिक्षकों ने किया विरोध

Sun, 20 Nov 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Teachers oppose the attendance taken from the control room
फोटो-6- शिक्षकों की बैठक में संबोधन करते प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शिक्षकों ने कंट्रोल रूम से ली जाने वाली उपस्थिति के आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर शहर के पटेल तिराहे पर धरना दिया। इसके पूर्व तुलसी पार्क पर बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

रविवार को शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने कंट्रोल रूम से शिक्षकों की ली जो वाली उपस्थिति के विरोध में शहर के तुलसी पार्क से जुलूस निकाला। पटेल तिराहे में धरना देकर विरोध जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जैनुल आबदीन ने कहा कि कंट्रोल रूम से उपस्थिति के आदेश को रद्द किया जाए। इस प्रक्रिया के कारण शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से उपस्थित लेने वाले कर्मचारी जानबूझकर अनुपस्थित दिखा देते हैं। कहा कि 24 नवंबर को कलक्ट्रेट परिसर मेें शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक प्रदर्शन करेंगे। इसके पहले शहर के तुलसी पार्क में शिक्षकों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षक संकल्प पांडेय, नीलभ गुप्ता,श्याम बाबू त्रिपाठी, पूजा नामदेव, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र, बलराम सिंह, राजकुमार, संतोष कुमार, लाल बहादुर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed