फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Students engraved the importance of wildlife in pictures and rangolis

वन्य जीवों के महत्व को चित्र व रंगोली में छात्रों ने उकेरा

Tue, 04 Oct 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Students engraved the importance of wildlife in pictures and rangolis
फोटो-5- निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत रानीपुर वन्यजीव विहार ने वन्यजीव कैंपस में सोमवार को निबंध, सामान्य ज्ञान, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें छात्र-छात्राओं ने जीवों पर दया करें, इनका पर्यावरण में महत्व को लेकर सुंदर आकृति बनाई। प्रतियोगिता का परिणाम सात अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में जवाहर नवोदय विद्यालय के 33 छात्र और 17 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जेएनवी के पीजीटी अजय कुमार व महेंद्र प्रताप मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के नौ छात्र और आठ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय से बालेंद्र कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंचुरी कैंपस में रानीपुर वन्य जीव विहार के क्षेत्रीय वन अधिकारी कृष्णपाल द्विवेदी ने बताया कि सात अक्टूबर तक वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षा को लेकर विभाग द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सात अक्तूबर को किया जाएगा। वन दरोगा देवेंद्र कुमार मिश्र, शिव कुमार यादव, सदाशिव, वन रक्षक राजू सोनकर, उदय बहादुर व अजीत कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed