फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Small traders are being exploited by raiding

चत्रकूट : छापा डालकर छोटे व्यापारियों का किया जा रहा शोषण

Thu, 08 Dec 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Small traders are being exploited by raiding
फोटो-1- शहर के बस स्टैंड स्थित एक दुकान में जांच पड़ताल के दौरान मौजूद एसजीएसटी की टीम। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। एसजीएसटी की टीम के छापों का विरोध होने लगा है। गुरुवार को जांच टीम की व्यापारियों ने हूटिंग की। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने जीएसटी के सर्वे के नाम पर मारे जा रहे छापे की कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डीएम को देकर इस कार्रवाई को रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी के नेतृत्व में दिए गए पत्र में बताया कि जीएसटी सर्वे की छापे की कार्रवाई तीन दिनों से दुकानों में की जा रही है। इस सर्वे से इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। व्यापारी समाज का उत्पीड़न हो रहा है। इससे व्यापारियों मेें खासी नाराजगी है। उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, श्रीराम गुुप्ता, बनवारी लाल, भोला सिंह कुशवाहा, सुशील कक्का, आलोक केसरवानी, शैलेंद्र केशरवानी, ऋषि कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुरानी बाजार में वाणिज्यिक कमिश्नर विजय सोनी को मांग पत्र सौंपा। इसमें कहा कि एसजीएसटी टीम की छापेमारी से जिले के व्यापारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यवाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
अनावश्यक छोटे व मझोले व्यापारियों को परेशान न करें। व्यापारी नेता ने कहा कि कोरोना काल से दो वर्ष तक व्यापारी बहुत ही प्रभावित हुए है। आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। अब समय सुधर रहा है। ऐसे में व्यापारियों को राहत देने की जरूरत है।

विनोद आर्य, नन्द किशोर गुप्ता, शेशू जायसवाल, संतोष गुप्ता, करामत अली, अखिलेश मौर्य, सुनील जायसवाल, रविराज अग्रहरि, विष्णु केसरवानी, राजेन्द्र, अजय कुमार, संजय सोनी, उमेश केसरवानी, महादेव वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed