फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rain wreaks havoc from city to village; streets waterlogged.

Chitrakoot News: शहर से गांव तक बारिश से बेहाल, गलियों में भरा पानी

Tue, 25 Aug 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 25 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc from city to village; streets waterlogged.
फोटो न- 25 सीकेटीपी 20 अहिरनपुरवा मार्ग पर जलभराव के बीच निकलती साइकिल सवार छात्रा। संवाद
चित्रकूट। जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मंगलवार को दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई, उसके बाद दिनभर रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहीं। शहर से लेकर गांव तक गलियां तालाब बन गईं।
विज्ञापन

शहर में मिशन रोड, पटेल तिराहा, अहिरनपुरवा में सड़क पर पानी भर गया। अहिरनपुरवा के राजेश यादव और लवलेश सिंह ने बताया कि जलभराव से निकलना मुश्किल हो गया है, स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कुबेरगंज के हिमांशु सिंह का मकान टपकने लगा, तो पुरानी बाजार के दुकानदार नफीस खां को दुकान में पन्नी लगानी पड़ी।
विज्ञापन

राकेश गुप्ता और पुनीत सिंह ने बताया कि दो घंटे की तेज बारिश ने ही शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। ग्रामीण क्षेत्रों में हाल और बुरा है। राजापुर, मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर और मऊ में गलियां कीचड़ से भर गई हैं। अर्की गांव के हेमंत कुमार ने बताया कि मुख्य मार्ग में घुटने भर पानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरतकूप के अकबरपुर में पंचायत भवन परिसर और बस्ती जाने वाली सड़क जलमग्न है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को 9 एमएम बारिश दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 33 डिग्री रहा। 27 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को दलहन और तिलहन फसलों से पानी निकासी की सलाह दी गई है।

फोटो न- 25 सीकेटीपी 20 अहिरनपुरवा मार्ग पर जलभराव के बीच निकलती साइकिल सवार छात्रा। संवाद

फोटो न- 25 सीकेटीपी 20 अहिरनपुरवा मार्ग पर जलभराव के बीच निकलती साइकिल सवार छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed