{"_id":"6a8dde76d0e76c9ada0c2bcb","slug":"investigation-launched-into-the-breach-of-the-garhauli-embankment-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-135461-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गढ़ौली बंधी कटने के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गढ़ौली बंधी कटने के मामले की जांच शुरू
Tue, 25 Aug 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25 सीकेटीपी 19 क्षतिग्रस्त गढ़ौली बंधी। संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। सुरसेन चौराहा के पास गढ़ौली बंधी कटने और राजापुर-कमासिन मार्ग पर जलभराव के मामले में जांच शुरू हो गई है।
सिंचाई प्रखंड प्रथम की रिपोर्ट पर डीएम ने एसडीएम राजापुर से आख्या तलब की है। वहीं पुलिस ने भी ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।
सरधुवा थाना क्षेत्र के सुरसेन चौराहा के पास सोमवार शाम को निर्माणाधीन बंधी कट गई थी। जिससे राजापुर-कमासिन मार्ग पर जलभराव हो गया था। जिससे कई घंटे तक आवागमन बंद रहा था। मुख्य मार्ग पर पानी भरने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। जानकारी पाकर तहसील प्रशासन समेत सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया था।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसके प्रसाद ने बताया कि बंधी कटने से करीब 50 प्रतिशत हुआ निर्माण कार्य बह गया है। विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। बंधी में 5-6 फीट पानी का दबाव था, जिसे ग्रामीणों ने काट दिया। उधर ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बंधी नहीं काटी। पानी के दबाव से बंधी खुद टूटी है।
किसानों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा था और बिना निकासी नाले के पानी रोकने से उनके खेत डूब रहे थे। एसडीएम राजापुर पूजा गुप्ता ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया है। सिंचाई विभाग और ग्रामीणों दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि तहरीर पर जांच चल रही है। अभी किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इधर मंगलवार देर शाम तक सड़क से पानी उतर गया और राजापुर-कमासिन मार्ग पर आवागमन बहाल हो गया।
-- --