फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   57 Aadhaar centers on paper, people facing trouble on the ground.

Chitrakoot News: कागज पर 57 आधार केंद्र, जमीन पर लोग परेशान

Tue, 25 Aug 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 25 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
57 Aadhaar centers on paper, people facing trouble on the ground.
चित्रकूट। आधार के नाम पर जिले में खानापूर्ति चल रही है। कागजों में 57 केंद्र संचालित दिख रहे हैं लेकिन हकीकत में लोगों को आधार बनवाने और अपडेट के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन में हुई आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में यही लापरवाही उजागर हुई तो सीडीओ डीपी पाल ने कड़ा रुख अपनाया।
बैठक में यूआईडीएआई प्रतिनिधि हेमंत मिश्रा ने माना कि नामांकन और संशोधन में तकनीकी अड़चनें आ रही हैं। सीडीओ ने अधिकारियों को चेताया कि आधार संतृप्तिकरण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए को फटकार लगाते हुए कहा कि अभी तक स्कूली बच्चों के आधार अधूरे क्यों हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 5 साल के बच्चों का आधार बनाने में डीपीओ और आईपीपीबी की सुस्ती पर नाराजगी जताई और दोनों विभागों को समन्वय बनाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को भी निर्देश दिया कि 18 और 100 साल से ऊपर के लोगों के लंबित सत्यापन को लटकाया न जाए, तुरंत निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed