{"_id":"636413608c590a176b4c2263","slug":"chitrakoot-science-model-exhibition-competition-chitrakoot-news-knp7264224189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता
विज्ञापन
फोटो- 10- विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विजेताओं को पुरस्कार देते अतिथिगण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/सरैंया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता शहर के श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज के सभागार में हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने 100 विज्ञान मॉडल लगाए।
प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस बलिराज राम और बीएसए लव प्रकाश यादव ने किया। बताया गया कि क्विज में चयनित जिले के प्रत्येक विकास खंड से 20-20 उत्कृष्ट बच्चे ने अपने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में लगाए। अधिकारियों ने मॉडलों का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं से मॉडल से संबंधित प्रश्न पूछकर गुणवत्ता के आधार पर अंकन किया गया।
निर्णायक समिति ने चित्रकूट के राजा बाबू, सरैंया की भाग्यवती, पहाड़ी के पवन कुमार, लोढवारा के विमल कुमार, मानिकपुर के छोटू, सरहट की अनुष्का केशरवानी, कसहाई के मनीष कुमार, चित्रकूट के रतिराज, चौरहा बिनौरा के धनीराम, कोनिया की अंशू साहू के मॉडल को उत्तम मॉडल का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
चित्रकूट ब्लाक के मऊ ब निवासी कक्षा आठ के छात्र राजा बाबू ने वर्षा जल से विद्युत उत्पादन का मॉडल बनाया था। उसके मॉडल को प्रथम स्थान मिला। उसका मॉडल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
शिक्षकों की प्रतियोगिता में चित्रकूट के विद्यालय बनवारीपुर की प्रधानाध्यापिका नगीना का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। उन्हें भी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए चयनित किया गया।