{"_id":"6af0897f8bb5f12e5b00bc2e","slug":"donkeys-named-shah-rukh-katrina-and-salman-will-be-put-up-for-auction-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138689-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शाहरुख, कैटरीना और सलमान नाम के गधों पर लगेगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शाहरुख, कैटरीना और सलमान नाम के गधों पर लगेगी बोली
विज्ञापन
चित्रकूट। रामघाट पर सोमवार को गधों का प्रसिद्ध मेला लगेगा। यह सबसे अनोखा और चर्चित आयोजन है, जिसे देखने के लिए हर साल हजारों लोग पहुंचते हैं।
मेले की खासियत है शामिल होने वाले गधों के नाम फिल्मी सितारों के ऊपर रखे गए हैं। इस बार शाहरुख, कैटरीना और सलमान नाम के गधों पर बोली लगाई जाएगी। व्यापारी अपने गधों को सजा-संवारकर लाते हैं। उन्हें फूलों की माला, रंग-बिरंगे कपड़े और घुंघरू पहनाए जाते हैं। व्यापारी और खरीदार गधों की खूबसूरती, चाल, उम्र और ताकत देख बोली लगाते हैं। कई गधे तो लाखों में बिकते हैं। कई बार अच्छी नस्ल के गधे की कीमत कार से भी ज्यादा होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मेला कई वर्ष पुराना है। व्यापारी रामसुध ने बताया कि वह हर साल मेले में गधों को खरीदने व बेचने का काम करते हैं। फिल्मी हीरो के नाम के गधों की डिमांड अधिक रहती है।